Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Questions raised on the claims of the irrigation department in Mau the canal broke as soon as water arrived
{"_id":"68443b6d2c05cee4b800973a","slug":"video-questions-raised-on-the-claims-of-the-irrigation-department-in-mau-the-canal-broke-as-soon-as-water-arrived-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में सिंचाई विभाग के दावों पर खड़े हुए सवाल, पानी आते ही टूट गई नहर, सौ एकड़ खेत जलमग्न, जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में सिंचाई विभाग के दावों पर खड़े हुए सवाल, पानी आते ही टूट गई नहर, सौ एकड़ खेत जलमग्न, जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ा
लाखों का मरम्मत के बाद भी चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर में पानी छोड़ने पर दोहरीघाट ब्लाक के टिकरी-मुरादपुर गांव में नहर टूट गई। नहर टूटने से दोनों तरफ करीब 100 एकड़ खेत जलमग्न हो गया। यह हाल उस समय है जब पानी छोड़ने से पहले ही नहरों की मरम्मत पर लाखों रूपया सिंचाई विभाग ने खर्च किया था। उधर सूचना मिलने पर के बाद सिंचाई विभाग ने पानी बंद कराने के साथ अपनी खामियों को छुपाने में जुट गए।
बताते चले कि प्रथम पंचवर्षीय योजना में बनी एशिया की दूसरी चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से 350 किमी से अधिक नहर से जिले के अलावा बलिया जिले में करीब 50 हजार हेक्टयर में सिंचाई होती है। ऐसे तो सिंचाई विभाग को नहर में पानी 20 मई के बाद छोड़ देना चाहिए, लेकिन काफी दवाब पड़ने पर दो दिन पहले ही पानी छोड़ा गया है। विभागीय सूत्रों की माने तो पानी छोड़ने से पहले मरम्मत के नाम पर लाखों की राशि आई थी, लेकिन महज कुछ जगहों पर ही मरम्मत कर यह राशि का बंदरबाट कर दिया गया। उधर पानी जैसे छोड़ा गया, मरम्मत के अभाव में यह नहर दोहरीघाट ब्लाक के टिकरी मुरादपुर के पास टूट गई। इससे 100 एकड़ से अधिक खेत में पानी चला गया। इस मामले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनोज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, नहर टूटने की सूचना पर अवर अभियंता के नेतृत्व में एक टीम इसे ठीक कर रही है।वहीं लाखों रूपये के मरम्मत कार्य होने के बाद नहर टूटने पर बोले कि वह इस मामले की जांच करा रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।