{"_id":"6927fa473356f835bb0830ea","slug":"meerut-saurabh-case-muskan-with-the-blue-drum-reached-the-jail-with-her-newborn-daughter-then-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut Saurabh Case: नवजात बेटी संग जेल पहुंची नीले ड्रम वाली मुस्कान, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Saurabh Case: नवजात बेटी संग जेल पहुंची नीले ड्रम वाली मुस्कान, फिर...
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Nov 2025 12:44 PM IST
Link Copied
ब्रह्मपुरी में सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर की थी। मुस्कान को जेल से लाकर मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, वहां उसने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। अब वह बेटी को लेकर जेल आ गई है। बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान को मेडिकल अस्पताल से बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद वह अपनी नवजात बेटी राधा के साथ चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंच गई। इधर, न्यायालय में बुधवार को गवाह एसएसआई कर्मवीर सिंह की गवाही वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण नहीं हो सकी। अब गवाही के लिए दो दिसंबर की तारीख तय की गई तीन मार्च की रात ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की निर्मम हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों ने शव के चार टुकड़े किए और उसे एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से जमा दिया था। वारदात के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए थे। 17 मार्च को आरोपियों के वापस लौटने पर पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया और 19 मार्च को दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।है।
जेल में नियमित मेडिकल जांच के दौरान मुस्कान गर्भवती पाई गई थी। सोमवार शाम को मेडिकल कॉलेज में उसने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। मुस्कान ने उसका नाम राधा रखा है। उसने पहले से ही तय कर रखा था कि अगर बेटा हुआ तो कृष्ण और बेटी हुई तो राधा नाम रखेगी। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी मिलने के बाद जेल लाया गया है और उसे जच्चा-बच्चा वार्ड में सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एसएसआई कर्मवीर ने पंचनामा भरकर सौरभ के शव का पोस्टमार्टम कराया था। उसकी गवाही इस केस में महत्वपूर्ण है।
आपको बता दें सोमवार शाम को मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद सौरभ के परिवार से भी प्रतिक्रिया सामने आई। सौरभ के भाई बॉबी ने मुस्कान की बेटी के डीएनए जांच की मांग उठाई है। बॉबी का कहना है कि यदि डीएनए सौरभ से मिलता है, तो वो बच्ची को पालेंगे। उनका कहना है कि एक प्रतिशत ही चांस है कि डीएनए सौरभ से मिल जाए। यदि डीएनए नहीं मिला तो वो बच्ची को नहीं अपनाएंगे और मुस्कान उसका पालन पोषण कैसे भी करे, उनको इससे कोई मतलब नहीं है।
दरअसल लंदन के एक मॉल में काम करने वाला सौरभ राजपूत पूर्व में नेवी मर्चेट में काम करता था। लंदन से 24 फरवरी 2025 को मेरठ अपने घर ब्रह्मपुरी आए सौरभ ने 25 फरवरी को बेटी पीहू का जन्मदिन और 27 फरवरी को पत्नी मुस्कान रस्तोगी का जन्मदिन मनाया था। इसी बीच तीन मार्च की रात को उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सीने में चाकू घोंपकर और छुरी से गर्दन काटकर सौरभ की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े कर उसे प्लास्टिक के नीले ड्रम में सीमेंट के घोल से सील कर दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।