Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Demand for action against overloaded sugarcane trucks in Mawana, two children injured, BKU India sent a memorandum to the DM
{"_id":"692805ad92e111d60405158c","slug":"video-meerut-demand-for-action-against-overloaded-sugarcane-trucks-in-mawana-two-children-injured-bku-india-sent-a-memorandum-to-the-dm-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मवाना में ओवरलोड गन्ना ट्रकों पर कार्रवाई की मांग, दो बच्चे घायल, भाकियू इंडिया ने डीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मवाना में ओवरलोड गन्ना ट्रकों पर कार्रवाई की मांग, दो बच्चे घायल, भाकियू इंडिया ने डीएम को भेजा ज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार निरंकार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मवाना शुगर मिल में आने-जाने वाले ओवरलोड गन्ने के ट्रक नगर क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
किसान यूनियन का कहना है कि कई बार ये ट्रक बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त कर चुके हैं और पूर्व में ओवरलोड ट्रकों के पलटने से लोगों की जान भी जा चुकी है। संगठन ने बताया कि सोमवार सुबह भी एक गन्ने का ट्रक पलटने से दो बच्चे घायल हो गए।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि ओवरलोड गन्ना ट्रकों पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो भारतीय किसान यूनियन इंडिया के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय सचिव कासिम जेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश प्रभारी सचिन गुर्जर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।