{"_id":"661cc88ef42f60b42f086bab","slug":"video-canava-maca-sa-sapa-paratayasha-na-llkaraapana-oukata-ma-raha-palsa-athhakara-karamacara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चुनावी मंच से सपा प्रत्याशी ने ललकारा...अपनी औकात में रहें पुलिस अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चुनावी मंच से सपा प्रत्याशी ने ललकारा...अपनी औकात में रहें पुलिस अधिकारी-कर्मचारी
मुरादाबाद के जीआईसी के मैदान में रविवार आयोजित जनसभा में कार्यकर्ताओं को रोकने पर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रुचि वीरा पुलिस पर झल्ला उठीं। उन्होंने चुनावी मंच से ललकारा और कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी औकात में रहें। बिना किसी का नाम लिए बिना कहा कि मुरादाबाद से चुनाव जीतूंगी और भेड़िए का शिकार करूंगी।
शहर के जीआईसी मैदान में रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की जनसभा आयोजित की गई थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ सके। मंच पर मौजूद कांग्रेस और सपा नेता जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस बीच सपा-कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार रुचि वीरा कुर्सी से उठीं और माइक से कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उनके कार्यकर्ताओं को जनसभा में आने से रोक रहे हैं। जो लोग मैदान में आ गए हैं, उन्हें भगा रहे हैं। शहर के बाहर ही बसें रोकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी औकात में रहें। भाजपा के लिए काम करना बंद कर दें।
दूसरे नेताओं ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया। रुचि वीरा ने कहा कि मुरादाबाद में मेरा मायका और बिजनौर में मेरी ससुराल है। मुरादाबाद से मेरा पुराना नाता है। मैंने यहां हिंदू कॉलेज में पढ़ाई की है। जब नरेंद्र मोदी गुजरात से आकर चुनाव लड़ सकते हैं तो मैं बिजनौर से आकर अपने मायके में चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती हूं।
कहा कि मैं जगह-जगह जा रही हूं, उन्हें एक शब्द भेड़िया सुनने को मिल रहा है। मैं आप लोगों के आशीर्वाद से चुनाव जीत रही हूं और उस भेड़िए का मैं शिकार करूंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौसम खराब होने के कारण नहीं आ पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।