{"_id":"6a3012cce8cf90df310c755e","slug":"video-candidates-stay-away-from-lecturer-recruitment-exam-66-skipped-it-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता भर्ती परीक्षा से अभ्यर्थियों ने किया किनारा...66 फीसदी ने छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा से अभ्यर्थियों ने किया किनारा...66 फीसदी ने छोड़ी
मुरादाबाद जिले में आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की भारी अनुपस्थिति देखने को मिली। कुल 10,077 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6704 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि केवल 3373 परीक्षार्थी ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। करीब 66 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
जिले में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के लिए 22 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू हुई और 11:30 बजे तक चली। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच की गई। प्रवेश द्वार पर पहचानपत्रों का सत्यापन किया गया और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया गया। परीक्षा में कुल 951 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। इनमें कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और अन्य जिम्मेदार अधिकारी शामिल रहे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई।
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भीड़ लगी रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले और प्रश्नपत्र के स्तर को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य बताया। आरएन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले अभिषेक सिंह ने बताया कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षा से कठिन आए थे। बाकी के सवाल ठीक रहे, लेकिन कुछ प्रश्नों ने उलझन में डाला। वहीं रितिका पांडेय ने कहा कि तैयारी के हिसाब से पेपर ठीक था, हालांकि प्रश्नपत्र हल करने में समय कम पड़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।