{"_id":"6a3012bcf7b97325f8004ca2","slug":"video-patients-distressed-by-poor-facilities-at-the-district-hospital-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लचर व्यवस्थाओं से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद जिला अस्पताल में लचर व्यवस्थाओं से मरीज परेशान रहे। पंखे-कूलर न चलने से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं तो कई को इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इमरजेंसी में पड़े एक बेड का पहिया अचानक टूट गया। कर्मचारियों ने बेड बदलने के बजाय ईंट लगाकर जुगाड़ की व्यवस्था कर दी।
इसी बेड पर मरीज भी भर्ती कर दिया। शनिवार को ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक था। इस दौरान अस्पताल में 1250 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। आईपीडी में 102 मरीजों को भर्ती किया गया। फीवर वार्ड में कूलर न चलने की वजह से गर्मी लगने की परेशानी बताई। तीमारदार रेनू ने बताया कि कूलर सुबह ही बंद कर दिया था। हिमांशु ने बताया कि गर्मी हो रही है, लेकिन कूलर बंद कर दिया है। गर्मी में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।