{"_id":"6a3012c34c86e4c14705365b","slug":"video-yes-honored-18-distinguished-personalities-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"यस ने 18 विशिष्ट हस्तियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यस (यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसाइटी) ने हॉलीडे रीजेंसी में इंडस्ट्री कनेक्ट एंड ऑनरिंग एक्सीलेंस कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 18 विशिष्ट हस्तियों को यस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ईपीसीएच महानिदेशक व आईईएमएल चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, ईपीसीएच चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना और एसपीए (सोर्सिंग प्रोफेशनल्स अलायंस) के चेयरमैन अमूल मेहरोत्रा, मेयर विनोद अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में ओमसंस परिवार की ओर से दो कारीगरों को प्लॉट दिए गए। वहीं पद्मश्री दिलशाद हुसैन और पद्मश्री बाबूलाल यादव को 51-51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में यस और एसपीए के बीच व्यापार विस्तार और आपसी सहयोग को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। यस चेयरमैन जेपी सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य उद्योग, व्यापार और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि युवाओं और उद्यमियों को नए अवसर मिल सकें। इस दौरान मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नावेद उर रहमान समेत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।