{"_id":"6a535461dff29837a007ca6a","slug":"47-km-long-human-chain-formed-along-the-banks-of-the-gomti-in-pilibhit-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोमती किनारे बनाई गई 47 किमी लंबी मानव श्रृंखला, लगाए गए 30 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोमती किनारे बनाई गई 47 किमी लंबी मानव श्रृंखला, लगाए गए 30 हजार पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 12 Jul 2026 02:16 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में गोमती नदी के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए रविवार को गोमती उद्गम स्थल से जनपद सीमा तक 47 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। अभियान के दौरान करीब 30 हजार पौधे रोपे गए। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान में 16 ग्राम पंचायत के 18 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी समेत अन्य अधिकारियों ने भी सहभागिता की। जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया गया। अधिकारियों ने लोगों से पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और गोमती नदी के संवर्धन में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।