{"_id":"69f87f7df10e1740e90e511d","slug":"video-power-supply-was-disrupted-due-to-the-storm-and-rain-in-pilibhit-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप, हजारों उपभोक्ता हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप, हजारों उपभोक्ता हुए परेशान
Mukesh Kumar
Updated Mon, 04 May 2026 04:44 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में सोमवार तड़के आंधी बारिश के कारण शहर में आठ घंटे से अधिक वक्त तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह के समय आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सुबह करीब चार बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट हुए। बरेली मार्ग से शहर को आने वाली लाइन में भी तकनीकि समस्या आने से शहर के नकटादाना, रामलीला फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित हुई है। सूचना पर पहुंची टीम मरम्मत कार्य में जुट गई। हालांकि इसके बाद भी शहर में कटौती का खेल जारी रहा। शहर के आवास विकास में बिजली व्यवस्था लगभग आठ घंटे ठप रही। इसके चलते सुबह चार बजे जहां पानी की आपूर्ति शुरू होनी चाहिए थी, वह दोपहर दो बजे तक शुरू नहीं हो पाई। महिलाओं के करीब के सरकारी नल से पानी भरकर घरेलू कामकाज निपटाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।