{"_id":"69d78b1a9f1eb159c30116a0","slug":"video-student-asks-dm-sir-i-want-to-become-a-dm-how-much-should-i-study-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: छात्रा ने पूछा- सर डीएम बनना है, कैसे और कितनी पढ़ाई करें, जिलाधिकारी ने दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: छात्रा ने पूछा- सर डीएम बनना है, कैसे और कितनी पढ़ाई करें, जिलाधिकारी ने दिया ये जवाब
Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:48 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने पहुंची बरहा के कंपोजिट विद्यालय की छात्रा ने डीएम से पूछा कि सर मुझे डीएम बनना है। कैसे और कितनी पढ़ाई करें। छात्रा के सवाल पर डीएम मुस्कुराए और उसके सवाल का जवाब दिया। कहा कि पहले तो लक्ष्य तय कर लें कि सिविल सेवा की तैयारी करनी है। इसके लिए पढ़ाई का समय तय कर लें। उन्होंने कहा कि सभी को अलग सेक्टर में जाना होता है। कोई डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और किसी को वकील बनना है। इसलिए जिस क्षेत्र में जाने की रुचि हो उसी के अनुसार तैयारी करें। डीएम ने कहा कि अपने शिक्षक से मार्गदर्शन लेते रहें। जिलाधिकारी से अन्य छात्राओं ने भी सवाल पूछे। डीएम ने सभी का जवाब दिया। छात्राओं का मुंह मीठा कराकर मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। छात्राओं के साथ शिक्षक संतोष खरे ने भी डीएम से मुलाकात की। विद्यालय में बन रही ड्रोन लैब के बारे में बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।