Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO : Raebareli: 55 बसों के बढ़े फेरे, दिल्ली रूट पर चलीं 20 बसें, यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए बसों का विशेष संचालन
{"_id":"67d03dbb4c5db64a82014c10","slug":"video-raebareli-55-bsa-ka-bugdhha-fara-thall-nprta-para-cal-20-bsa-yataraya-ka-ghara-pahacana-ka-le-bsa-ka-vashashha-sacalna-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: 55 बसों के बढ़े फेरे, दिल्ली रूट पर चलीं 20 बसें, यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए बसों का विशेष संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: 55 बसों के बढ़े फेरे, दिल्ली रूट पर चलीं 20 बसें, यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए बसों का विशेष संचालन
होली पर यात्रियों को सहूलियत मुहैया कराने के लिए सोमवार से रोडवेज बसों का विशेष संचालन शुरू हो गया। 55 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली मार्ग पर 20 बसों का संचालन शुरू कराया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चालकों-परिचालकों की छुट्टियों को रद्द कर जिम्मेदारी तय कर दी है।
होली पर बड़े शहरों में रहने वाले लोग अपने घरों को लौटते हैं। उन्हें घर पहुंचने में समस्या न हो। इसके लिए परिवहन निगम ने बसों के विशेष संचालन की व्यवस्था की है। दिल्ली से सबसे ज्यादा यात्रियों के आने की उम्मीद है, इसलिए इस रूट पर 20 बसों का संचालन सोमवार हो गया। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर और सुल्तानपुर मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर बसों का संचालन पहले की तरह होगा, लेकिन गांवों में रात में बसें नहीं रोकी जाएंगी। प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या, काठगोदाम, हरिद्वार, बलिया, बनारस आदि मार्गों पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के स्थानीय रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर भी बसें पहले की तरह संचालित होंगी। सवारियां मिलने पर डिपो से किसी भी रूट पर बसें भेजी जाएंगी।
जहां यात्री हाथ दे, वहीं रोकी जाए बस
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालकों-परिचालकों के साथ ही डिपो के सभी स्टाफ के लिए विशेष पत्र भी जारी कर दिया है। चालकों को रूटों पर जहां भी यात्री हाथ दें, वहीं बस रोकने के निर्देश दिए है। कहा कि कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। डिपो पर आने वाले यात्रियों को भी सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।