{"_id":"682da29877444184de0e744f","slug":"video-raebareli-kadatasa-ka-utatarathayatava-oura-karatavaya-ka-karana-haga-naravahana-bragadayara-panata-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raebareli: कैडेट्स को उत्तरदायित्व और कर्तव्यों का करना होगा निर्वहन ब्रिगेडियर पुनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: कैडेट्स को उत्तरदायित्व और कर्तव्यों का करना होगा निर्वहन ब्रिगेडियर पुनीत
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बल्ला महाराजगंज में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत ने कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन और कर्तव्य का पाठ पढ़ाया। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी तो भारत माता के जयघोष में प्रांगण गूंज उठा।
सुबह ब्रिगेडियर पुनीत के आगमन पर कैंप कमांडेंट कर्नल वीएस पाल एवं सूबेदार मेजर नरेश सिंह ब्रिगेडियर पुनीत का स्वागत किया। इसके पश्चात ब्रिगेडियर पुनीत को गार्डन ऑफ ऑनर दिया गया। गॉड ऑफ ऑनर की बाद कैंप में अपनी भूमिका निभा रहे कैप्टन पुनीत तिवारी, कैप्टन डॉक्टर राजेश वर्मा, चीफ ऑफिसर यादवेंद्र बाजपेई, फर्स्ट ऑफिसर संतोष मौर्य के साथ जेसीओ और एनसीओ से ब्रिगेडियर ने परिचय प्राप्त किया।
कैडेट्स को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर पुनीत ने बताया कि 35 साल पूर्व वह भी एक कैडेट के रूप में एनसीसी में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने कैडेट्स को एक अनुशासित और सुयोग्य नागरिक बनकर समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया। कैडेट को ऑपरेशन सिंदूर पर भी जानकारी दी। कहा कि भविष्य में जब भी आवश्यकता होगी एनसीसी कैडेट्स को अपने उत्तरदायित्व और कर्तव्यों के निर्वहन करना होगा।
निरीक्षण को दौरान उन्होंने कैडेट्स के रहने की व्यवस्था, कैंप में साफ सफाई कैडेट्स के खाने की व्यवस्था के अतिरिक्त अपरिहार्य परिस्थितियों में कैडेट्स को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर कैंप में डॉक्टर की उपस्थिति का भी जायजा लिया। इस अवसर पर सूबेदार दर्शन सिंह, सूबेदार जगमोहन नाथ, सूबेदार देवेंद्र, हवलदार गजेंद्र के साथ-साथ सभी 66 यूपी बटालियन की आर्मी कर्मचारियों के साथ-साथ सिविल स्टॉफ भी उपस्थित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।