{"_id":"67977ac87e75ee4ae307be48","slug":"video-raebarelinanahal-ka-thaya-ja-raha-ganaevatata-vahana-mathhayanaha-bhajana-garamanae-na-kaya-hagama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli:नौनिहालों को दिया जा रहा गुणवत्ता विहीन मध्यान्ह भोजन, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli:नौनिहालों को दिया जा रहा गुणवत्ता विहीन मध्यान्ह भोजन, ग्रामीणों ने किया हंगामा
मिड डे मील के तहत नौनिहालों को खिलाए जाने वाले भोजन पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। गुणवत्ता विहीन मध्यान्ह भोजन मिलने की बच्चों से लगातार शिकायतें मिलने के बाद उनके अभिभावक ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा और प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाया।
पूरा मामला ब्लाक क्षेत्र के गांव कोटवा मदनिया स्थित कंपोजिट विद्यालय का है। जहां नौनिहालों को गुणवत्ता विहीन मध्यान्ह भोजन दिए जाने का आरोप है। ग्रामीण अनपुम जायसवाल, अब्बास अली, जुबेर अहमद रवि साहू रेहान, शब्बूर, राकेश आदि ने बताया कि प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद, और सहायक अध्यापक मधुकर सिंह द्वारा मनमानी की जा रही है जिसके तहत नौनिहालों को दिए जाने वाला मध्यान्ह भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं दिया जाता है। इसके अलावा भोजन गुणवत्ता विहीन रहता है, वहीं यह भी बताया कि आज सोमवार का मेन्यू रोटी सब्जी का था लेकिन बनाया रोटी चावल गया है।
कोटवा मदनिया के ही खुर्शीद आलम ने बताया कि उसके तीन बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं। बच्चों द्वारा घर में पिछले एक हफ्ते से बताया जा रहा था कि विद्यालय में बेहद गुणवत्ता विहीन भोजन दिया जा रहा है। रोटी नहीं बनती सिर्फ चावल और सब्जी दिया जाता है, उसमें भी सब्जी बिल्कुल पानी जैसी रहती है। खुर्शीद ने बताया कि जब इसकी शिकायत विद्यालय में की जाती है तो सहायक अध्यापक मधुकर सिंह दबंगई दिखाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।