{"_id":"6ae442803ca0d456cf01c61a","slug":"video-team-seized-837-packets-of-kayam-pan-masala-in-raebareli-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में टीम ने 837 पैकेट कायम पान मसाला किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में टीम ने 837 पैकेट कायम पान मसाला किया सीज
रायबरेली में दिवाली से पहले मिलावटखोरी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर तहसील के रसेहता में 163 किलो घटिया नमकीन के साथ ही तकिया बूढ़नपुर में 3.90 लाख रुपये कीमत का 837 पैकेट पान मसाला जब्त कर लिया। प्रथम दृष्टया जांच में मानक सही न मिलने पर यह कार्रवाई की गई। नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।
खाद्य आयुक्त और डीएम के निर्देश पर जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने सदर तहसील के अमावां क्षेत्र में कई प्रतिष्ठानों में छापा मारा। रसेहता में अर्जुन सिंह के नमकीन निर्माण स्थल में पहुंचकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह व उदय राज मौर्य ने नमकीन की गुणवत्ता की जांच की। गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर 163 किलोग्राम नमकीन को जब्त कर सीज कर दिया। नमकीन की कीमत 17930 रुपये है। नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इसके अलावा टीम ने तकिया बुढ़नपुर स्थित सचिन किराना स्टोर पर भी कार्रवाई की। यहां से कायम पान मसाला का एक नमूना लिया। जांच में कई खामियां मिलने के बाद 3.90 लाख रुपये कीमत के 837 पैकेट कायम पान मसाला जब्त कर लिया। इसके अलावा कई और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खामियों को दूर कराने के लिए नोटिस दी। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय ने बताया कि दिवाली को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।