{"_id":"689dc74af53f4c875d0a2d01","slug":"video-video-calka-ka-jasab-na-kacal-mata-gharaval-na-lgaya-hataya-karana-ka-aarapa-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चालक को जेसीबी ने कुचला, मौत, घरवालों ने लगाया हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चालक को जेसीबी ने कुचला, मौत, घरवालों ने लगाया हत्या करने का आरोप
गंगा एक्सप्रेस वे के मिक्सर प्लांट में ट्रांजिट मिक्सचर टैंकर चालक पर जेसीबी चढ़ गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने जेसीबी चालक पर उनकी हत्या करने आरोप लगाते हुए सीएचसी में हंगामा काटा। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कह लोगों को शांत किया।
ऊंचाहार के ब्राह्मणों का नंदौरा गांव निवासी विनोद कुमार पांडेय (53) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद पांडेय पेशे से चालक थे। वह गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण में लगी एक कंपनी के कमालपुर गांव के पास लगे मिक्सर प्लांट में ट्रांजिट मिक्सचर टैंकर चलाते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह प्लांट में टैंकर चला रहे थे।
जेसीबी चालक की लापरवाही से जेसीबी उनके ऊपर चढ़ गई और वह दब गये। वहां मौजूद मजदूरों ने शोर मचाया तो चालक ने जेसीबी आगे बढ़ाई और उन्हें बाहर निकाला। उनको गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए रोहनिया सीएचसी ले गये लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर घर पहुंची तो परिजनों में रोना पीटना मच गया। सीएचसी में गांव वालों की भी भीड़ लग गई। वहां पुलिस पहुंची तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी चालक को गिरफ्तारी के बाद शव उठाने की जिद पर अड़े गये। उनके भाई पंकज ने पुलिस को बताया कि कंपनी के अधिकारी चोरी व भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके भाई को भी उसमें शामिल कर रहे थे लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया, तो जेसीबी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी गई।
घटना के बाद शव के ऊपर मौरंग डालकर दबाने का भी प्रयास किया गया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि उनपर जेसीबी चढ़ने की बात सामने आई है। जेसीबी जानबूझकर चढ़ाई गई या अनजाने में चढ़ी इसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।