{"_id":"68dd06ec77439d589302d271","slug":"video-video-hatha-masalma-ekata-ka-dara-ka-sabhal-raha-salma-hara-sal-thashahara-para-tayara-karata-ravanae-ka-patal-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हिंदू मुस्लिम एकता की डोर को संभाल रहे सलीम, हर साल दशहरा पर तैयार करते रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हिंदू मुस्लिम एकता की डोर को संभाल रहे सलीम, हर साल दशहरा पर तैयार करते रावण का पुतला
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के रामलीला मैदान में दशहरे की शाम रावण का पुतला दहन केवल आतिशबाजी का नजारा नहीं होता, बल्कि एक परंपरा की याद भी ताजा करता है। घोषियाना मोहल्ला निवासी इस्माइल चाचा ने करीब 54 साल पहले रामलीला कमेटी के आग्रह पर पहला रावण का पुतला बनाया था। तब से हर साल मैदान में खड़ा होने वाला रावण उनकी मेहनत और कारीगरी से ही तैयार होता रहा।
तीन साल पहले इस्माइल चाचा का निधन हो गया, लेकिन उनकी परंपरा आज भी कायम है। अब उनका बेटा सलीम यह जिम्मेदारी निभा रहा है। परास्नातक तक पढ़े सलीम बताते हैं कि पुतला बनाने में करीब एक महीने की मेहनत और लगभग 15 हजार रुपये का खर्च आता है।
आतिशबाजी समेत कुल खर्च 20 हजार तक पहुंच जाता है। इसके बावजूद वह इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। सलीम की बहन आसमा बानो भी पहले पिता की मदद किया करती थीं। उनका कहना है कि यह काम धर्म के लिए नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने के लिए शुरू किया गया था। रामलीला कमेटी अध्यक्ष रवि मुरारका समय पर सहयोग देते हैं, जिससे यह परंपरा आगे बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।