{"_id":"6a4f772b28d10103c6068846","slug":"video-video-kashalsa-cakatasa-yajana-sa-shakashhaka-ka-mal-savasathaya-sarakashha-lbharathaya-ka-bta-paramanae-patara-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र
लालगंज (रायबरेली)। तहसील सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि योजना से शिक्षकों और उनके परिवार को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इससे शिक्षक स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त होकर बेहतर ढंग से भावी पीढ़ी के निर्माण में योगदान दे सकेंगे।
उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने और अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
उपजिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने योजना की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों से गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर देने को कहा। उन्होंने अभिभावकों से डीबीटी के माध्यम से मिली धनराशि का उपयोग ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर, बस्ता और स्टेशनरी खरीदने में ही करने की अपील की। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी सरेनी वीरेंद्र द्विवेदी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।