{"_id":"6a4f77da73729fadb6066463","slug":"video-video-llta-kamara-ka-mahall-ma-chhaya-ha-sananata-lkhanauu-ma-45-karaugdha-ka-sapatata-ka-gaii-saja-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ललित कुमार के मोहल्ले में छाया है सन्नाटा, लखनऊ में 45 करोड़ की संपत्ति की गई सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ललित कुमार के मोहल्ले में छाया है सन्नाटा, लखनऊ में 45 करोड़ की संपत्ति की गई सीज
रायबरेली। आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार के लखनऊ आवास पर बुधवार को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान 45 करोड़ की संपत्ति को सीज किया गया था। कार्रवाई की जानकारी जब रायबरेली में हुई तो शहर के नूर मार्केट मिलन सिनेमा गली में खलबली मच गई।
लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि ललित कुमार के अकूत संपत्ति है। ललित कुमार का पुश्तैनी घर नूर मार्केट मिलन सिनेमा गली में सेंहगो कोठी से है। ललित कुमार ने जीआईसी में पढ़ाई की थी। साथ ही रायबरेली के जिस मकान में वह परिवार के साथ रहते थे। उनको पाटीदार के रूप में मिला था।
वर्ष 2010-11 में ललित कुमार रायबरेली एआरटीओ कार्यालय में आरआई के पद पर भी कार्यरत रहे थे। करीब डेढ़ साल तक वह आरआई के पद पर रायबरेली में काम करते रहे। इसके बाद स्थानांतरण हुआ था। आरआई बनने से पहले वह रोडवेज में फोरमैन थे। बताते हैं कि तीन माह पहले ललित कुमार रायबरेली आए थे।
इस दौरान उन्होंने अपने किरायेदार से कब्जा लिया था। इनके मकान में तीन दुकानें हैं, जो किराये पर उठी थीं। एक किरायेदार संतोष चौधरी से दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। जिसका मामला कोर्ट गया था। कोर्ट का फैसला आने के बाद ललित कुमार तीन माह पहले दुकान का कब्जा लेने आए थे। मोहल्ले के लोगों ने आगे कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।