{"_id":"69b803f063113af1dd0dc8b7","slug":"video-video-parana-rajasha-ka-lkara-hae-marapata-ma-gabhara-cara-ghayal-jal-asapatal-rafara-tha-ka-halta-najaka-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में गंभीर चार घायल जिला अस्पताल रेफर, दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट में गंभीर चार घायल जिला अस्पताल रेफर, दो की हालत नाजुक
महराजगंज (रायबरेली)। थुलवासा चौकी क्षेत्र के पूरे महतो मजरे थुलवासा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पिटाई कर दी। घटना मे गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी जिला अस्पताल में ज़िन्दगी व मौत से जूझ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पूरे महतो गांव निवासी बाबूलाल और पप्पू के परिवार के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश है । जिसको लेकर सोमवार सुबह सात बजे पप्पू के परिवार ने बाबूलाल के परिवार पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घटना में बाबूलाल व उनकी पत्नी कलावती, बेटा इंद्रेश व प्रदीप समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से चारों घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाबूलाल के बेटे प्रदीप कुमार ने गांव के ही पप्पू पुत्र किरसन, सत्येंद्र कुमार पुत्र पप्पू, गीता पत्नी पप्पू और रोशनी पुत्री पप्पू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उन्होंने बताया कि पप्पू के परिवार ने घर में घुसकर उनकी माता पिता व भाई की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से जमकर पिटाई कर दी। मामले में कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का उपचार चल रहा है। चौकी इंचार्ज थुलवासा को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।