{"_id":"6afe9e1c6eff1b17fd0e27f6","slug":"video-video-rayabral-ma-parathamaka-shakashhaka-na-parana-pashana-va-parananata-maga-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली में प्राथमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व प्रोन्नति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली में प्राथमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व प्रोन्नति मांगी
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विकास भवन परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों ने 12 सूत्री मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई। उन्होंने शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल करने की पुरजोर वकालत की। जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी ने अभिलेखों की जांच के नाम पर शिक्षकों के उत्पीड़न का विरोध किया।
जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने लंबे समय से रुकी प्रोन्नति तत्काल करने की मांग रखी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश यादव ने इसे पूरे शिक्षक समाज की समस्या बताया। जिला कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह ने द्वितीय शनिवार को शिक्षकों को भी अवकाश देने की मांग की।
महिला शिक्षक समिति की जिलाध्यक्ष गीता त्रिपाठी ने महिला शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। संघर्ष समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने जायज मांगों के पूरे होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।