{"_id":"689c8b1ca43c041a3a0ecbf5","slug":"video-video-yavaka-na-esadao-ka-aakha-ma-jhaka-maraca-sapara-yavaka-bl-galta-sa-ha-gaya-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवक ने एसडीओ की आंख में झोंका मिर्च स्प्रे, युवक बोला- गलती से हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवक ने एसडीओ की आंख में झोंका मिर्च स्प्रे, युवक बोला- गलती से हो गया
ऊंचाहार के बिजली घर में बुधवार को एसडीओ सचिन गौड़ लंबित काम निपटा रहे थे, तभी पूरे इछनी मजरे ऊंचाहार देहात का रहने वाले एक युवक ने उनकी आंख में मिर्च स्प्रे कर दिया। इससे एसडीओ की आंख में जलन होने लगी और उनको छींक और खांसी आने लगी।
मिर्च स्प्रे होने से कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों को परेशानी होने लगी। एसडीओ की चीखपुकार सुन आए कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि बिल जमा करने के बावजूद उसका कनेक्शन काट दिया गया है। जिसकी जानकारी के लिए वह कार्यालय आया था। पूछताछ के दौरान दबाव पड़ने से पैंट की जेब में रखा स्प्रे चल गया। उसने जानबूझ कर स्प्रे नहीं किया है।
एसडीओ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि आरोपी ने गलती से स्प्रे चलने की बात कही है। एसडीओ की ओर से शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।