{"_id":"6a33a38f0e0fac3bb7019889","slug":"video-differences-surface-between-chandrashekhar-and-vinay-ratan-over-bhim-armys-role-in-asp-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: आसपा में भीम आर्मी की भागीदारी को लेकर बढ़ी तकरार, विनय रतन बोले- चंद्रशेखर से मतभेद स्थायी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: आसपा में भीम आर्मी की भागीदारी को लेकर बढ़ी तकरार, विनय रतन बोले- चंद्रशेखर से मतभेद स्थायी नहीं
आजाद समाज पार्टी (आसपा) और भीम आर्मी के बीच संगठनात्मक भागीदारी को लेकर भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के बीच मतभेद खुलकर सामने आए हैं। पिछले करीब 10 दिनों से विनय रतन सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आजाद समाज पार्टी में भीम आर्मी पदाधिकारियों को सम्मानजनक भागीदारी दिए जाने की मांग उठा रहे हैं।
विनय रतन ने आरोप लगाया कि पार्टी में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा है। हाल ही में जारी एक वीडियो में वह अपनी नाराजगी और भावनाएं व्यक्त करते हुए दिखाई दिए। गुरुवार को वह सुरक्षा की मांग को लेकर डीआईजी और जिलाधिकारी से भी मिले।
मीडिया से बातचीत में विनय रतन ने कहा कि वह आजाद समाज पार्टी में भीम आर्मी की भागीदारी चाहते हैं, लेकिन कुछ मुद्दों पर उनकी और सांसद चंद्रशेखर आजाद की राय अलग है, जिससे विवाद की स्थिति बनी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मतभेद स्थायी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि "जहां चार बर्तन होते हैं, वहां खटकते भी हैं" और वह तथा चंद्रशेखर एक-दूसरे के पूरक हैं तथा आगे भी साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।