{"_id":"69d78bbcae187b5e9409aaf4","slug":"video-saharanpur-a-worker-becomes-truly-great-only-through-dedication-and-perseverance-ajit-rana-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: समर्पण और लगन से ही कार्यकर्ता बनता है बड़ा: अजीत राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: समर्पण और लगन से ही कार्यकर्ता बनता है बड़ा: अजीत राणा
सहारनपुर जनपद के नागल में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अजीत राणा का बुधवार देर शाम पूर्व मंडल अध्यक्ष यशपाल के आवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष अजीत राणा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में वही कार्यकर्ता आगे बढ़ता है जो पूरी निष्ठा, समर्पण और लगन के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से जुट जाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और यह मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और ईमानदारी से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से जुड़ने और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि उसकी मेहनत और कार्यशैली ही उसकी पहचान बनाती है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।
इस दौरान कार्यक्रम में मानसिंह सैनी, पवन त्यागी,विपिन सिरोही, मनोज उपाध्याय, कपिल डाबर, मनमोहन सिंह, इंतखाब प्रधान, धीर सिंह राणा, संजय वर्मा, सोनू पाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।