{"_id":"6ae89bea2213061d01005580","slug":"video-model-public-education-college-chandausi-emerged-as-the-winner-in-the-kabaddi-competition-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी बना विजेता
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज में सोमवार को अंतर महाविद्यालयी पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला वर्धमान कॉलेज बिजनौर और मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी के बीच खेला गया। इसमें मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को शील्ड एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जेएस कॉलेज अमरोहा और अब्दुल रज्जाक कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें जेएस कॉलेज अमरोहा ने 46-16 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में विवेकानंद कॉलेज दरवाड़ा और मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें मेजबान कॉलेज की टीम ने 42-30 से जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में वर्धमान कॉलेज बिजनौर ने जेएसएच कॉलेज अमरोहा को 26-9 से पराजित किया। चौथे मुकाबले में वर्धमान कॉलेज बिजनौर ने अब्दुल रजाक कॉलेज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी ज्ञान सिंह के निर्देशन में हुआ। शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार गोयल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।