{"_id":"6942b58a4be71c92070a2ad0","slug":"video-pashacama-utatara-ma-haiikarata-bca-ka-sathapana-ka-maga-athhavakatao-na-kaya-maraca-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी उत्तर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग, अधिवक्ताओं ने किया मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी उत्तर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग, अधिवक्ताओं ने किया मार्च
पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को जिला न्यायालय और तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर पैदल मार्च किया और भगत सिंह स्मारक पर पहुंच कर तहसीलदार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व सचिव तीरथ राज यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर न्यायालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर स्टेशन रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंचे। जहां तहसीलदार रवि सोनकर को बुला कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की बैंच जल्द से जल्द स्थापित करने की मांग की। इस अवसर पर राजेश सिंह, राजेश यादव, अरविंद चौहान, मोहम्मद मलिक, दीपक यादव, राजीव शर्मा, राहुल चौधरी, अनिल तुरैहा, सुभाष यादव, बलराम, इफ्तेदार पासा, केपी सिंह, आफताब, कासिम जमाल, मो. जफर, जमीर अहमद, रिषभ गोयल, अमरीश शर्मा, अर्पित, रामवीर मौर्य, दयासिंधु यादव, कौशल यादव, मेहंदी हसन, अम्बर चौहान आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।