{"_id":"6880b3f6be40b474d3089f3c","slug":"video-awareness-is-the-only-weapon-to-protect-against-cyber-fraud-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिर्फ जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का हथियार, एसपी सिटी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का हथियार, एसपी सिटी ने छात्राओं को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने छात्राओं को साइबर ठगी से सावधान किया। उन्होंने कहा कि साइबर ठग रोजाना नए-नए रूप धरकर सामने आ रहे हैं। इसमें जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी के खिलाफ जागरूक करें। अगर कोई ठगी का शिकार हो जाए तो हेल्पलाइन नंबर 1930 में तत्काल शिकायत करें। उन्होंने सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह भी दी। सीओ सिटी पंकज पंत ने छात्राओं को साइबर ठगी के नए तरीकों के बारे में बताया। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली से भी परिचित कराया। छात्राओं ने प्रश्न भी पूछे जिनका पुलिस अधिकारियों ने जवाब दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।