{"_id":"6a857c2d1fd65fc6da03b747","slug":"video-divisional-chess-competition-organized-in-shahjahanpur-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, चार जिलों के 130 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, चार जिलों के 130 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Mukesh Kumar
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:19 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन एबी रिच इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के चार जिलों पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं से करीब 130 बालक-बालिका प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने शतरंज खेलकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शतरंज के खेल में शह और मात के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि इससे एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। खेल सचिव कैप्टन रामकुमार ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रत्येक जनपद से 15 बालक और 15 बालिकाएं प्रतियोगिता में शामिल होने के निर्देश थे। खिलाड़ियों के बीच विभिन्न चरणों में मुकाबले कराए गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।