{"_id":"67a4b9980e8e5b0723032a5f","slug":"video-gang-selling-mobile-tower-equipment-abroad-busted","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यूपी में मोबाइल टावर के उपकरणों को विदेश में बेचने वाले गैंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यूपी में मोबाइल टावर के उपकरणों को विदेश में बेचने वाले गैंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल टावर से उपकरण चोरी कर विदेश में बेचने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये का माल बरामद करने के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक बीसीए पास आरोपी मुंबई में कंपनी बनाकर चोरी का माल थाईलैंड, ताइवान, हांगकांग समेत कई देशों में बिक्री करता था। इससे पहले भी पुलिस उनके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 18 जनवरी को लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के सर्वांगपुर निवासी रंगराजन ने आरसी मिशन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि हरदोई चौराहे के पास स्थित भारती एयरटेल टावर के दो राउटर चोरी हो गए हैं। पुलिस ने प्रयागराज के ध्रुव द्विवेदी समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। राउटर चोरी के बाद पूरी रात कंपनी का नेटवर्क ठप होने व उपकरणों के महंगे होने की जानकारी सामने आने पर एसपी राजेश एस. ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद एसपी ने स्वॉट, एसओजी, सर्विलांस व थाना आरसी मिशन पुलिस की टीम को लगाया। हरदोई बाईपास से सीतापुर तक टोल समेत अन्य जगहों पर सीसीटीवी फुटेज को गंभीरता से जांचा तो वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंच गए।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बृहस्पतिवार को एसपी राजेश एस. ने बताया कि पुलिस ने वाराणसी के थाना चोलापुर के महदा निवासी ब्रजनंदन कुमार उर्फ हैप्पी, कासगंज जिले के थाना पटियाली के नई मुसियार निवासी राजेश, सीतापुर जिले के थाना सिंधौली के गांव जल्लाबाद निवासी प्रीत कुमार सिंह, सर्वेश व कुलदीप उर्फ वीरू को हरदोई बाईपास से कटरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। गिरोह के सदस्य औरेया जिले के थाना बिधूना के गांव चकरपुर निवासी अनिल यादव व आंबेडकर नगर के थाना अकबरपुर के गांव जुलहिया निवासी आकाश पांडेय फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के उपकरण व जीप को बरामद किया है। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। साथ ही एडीजी से पुरस्कार के लिए अनुरोध किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।