{"_id":"690eebedc3c5d0425e021ff7","slug":"video-scouts-and-guides-set-up-tents-and-the-camp-concluded-with-cultural-programmes-in-shahjahanpur-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्काउट-गाइड ने बनाए टेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्काउट-गाइड ने बनाए टेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का हुआ समापन
शाहजहांपुर में जिला स्काउट-गाइड कैंपस रोटी गोदाम में भारत स्काउट-गाइड स्थापना दिवस व तृतीय सोपान जांच शिविर का शुक्रवार को समापन समारोह हुआ। स्काउट-गाइड के टेंट आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार से हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बीईओ नगर नागेंद्र सिंह व जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने पंडित श्रीराम वाजपेयी व लॉर्ड बेडेन पावेल व लेडी बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्काउट-गाइड ने वंदे मातरम गीत का गायन किया। अतिथियों ने तंबू टेंट गैजेट का निरीक्षण किया। कलान,मिर्जापुर, जैतीपुर, खुटार, बंडा, निगोही, भावलखेड़ा, तिलहर, शाहजहांपुर,कांट, जलालाबाद, ददरौल, सिंधौली से 210 स्काउट-गाइड ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर स्काउट मास्टर विजयपाल, अमित त्रिपाठी, विजयकांत, अंकित, नीरज वर्मा, इमरान सईद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।