{"_id":"65ec1e45fb9ae735f1076600","slug":"video-shahajahapara-ma-amara-ujal-gava-mahatasava-ka-aagaja-pahal-thana-mata-shakata-ka-samamana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में अमर उजाला गांव महोत्सव का आगाज, पहले दिन मातृ शक्ति का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में अमर उजाला गांव महोत्सव का आगाज, पहले दिन मातृ शक्ति का सम्मान
शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान में तीन दिन तक चलने वाले अमर उजाला गांव महोत्सव का शुक्रवार को भव्य आगाज हो गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन के पहले दिन मातृ शक्ति का अभिनंदन किया गया। समाज के विभिन्न कार्यक्षेत्र को अपनी आभा से आलोकित करने वालीं महिलाएं सम्मानित की गईं। शाम को देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यक्रमों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अमर उजाला गांव महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एसपी सिटी संजय कुमार ने प्रथम पूज्य गणपति के समक्ष दीप जलाकर किया। महापौर ने कहा कि महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक साथ है। मौजूदा दौर में हर क्षेत्र में महिलाएं कामयाबी की बुलंदियों को छू रही हैं। सरकार भी महिलाओं के स्वावलंबन और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने अधिकारों को पहचानने लगी हैं। पहले देखने में आता था कि आरक्षित पदों पर महिलाएं आसीन तो हो जाती थीं, लेकिन पर्दे के पीछे पुरुष ही कार्य देखते थे। महिलाओं के अधिकारों का हनन होता था। आज महिलाएं आगे आकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को पहचान रहीं हैं। यहां पर आईं महिला प्रधान इसका उदाहरण हैं। कई महिला प्रधान काफी कम उम्र की हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना न घर चलता है और न समाज प्रगति कर सकता है। महिलाओं का शाहजहांपुर में जिस तरह वर्चस्व बढ़ा है, उससे सभी गौरवान्वित हैं। आज हर सरकारी योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है। संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी, जिस क्षेत्र में महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई, उसे उन्होंने बखूबी निभाया है। जिस तरह से शिक्षा का स्तर महिलाओं में बढ़ा है, उससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।