{"_id":"66726b2211485602410efac6","slug":"video-shahajahapara-ma-bthamasha-sa-palsa-ka-mathabhaugdha-inama-hasatarashatara-gal-lgana-sa-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, इनामी हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, इनामी हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से घायल
शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र में पुलिस की शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक शातिर बदमाश घायल हुआ है। घायल बदमाश को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दूसरा बदमाश मौके से भाग निकला। सीओ पंकज पंत ने बताया कि 19 जून की रात तीन बजे खुटार थाना प्रभारी संजय कुमार को सूचना मिली कि मूलरूप से गांव जादौंपुर कलां और वर्तमान में गांव बरकलीगंज निवासी खुटार थाने का हिस्ट्रीशीटर बिलाल उर्फ हजरत नूर अपने एक साथी के साथ बाइक से किसी से मिलने गांव टाहखुर्द कलां गया है। पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी की तो बिलाल और उसका साथ पुवायां की ओर भाग निकले। सूचना पाकर गांव गंगसरा में पुवायां पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस पर बदमाश गांव औरंगााबाद जाने वाले मार्ग पर भाग निकले। पुलिस के पीछा करने पर बदमााशों ने गांव बरौना जंगल तिराहे पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बिलाल के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।