{"_id":"6aba4af54ac480170d0db50a","slug":"video-shiksha-mitras-stage-protest-and-demand-exemption-from-super-tet-in-shahjahanpur-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: शिक्षामित्रों ने दिया धरना, सुपर टेट से छूट देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: शिक्षामित्रों ने दिया धरना, सुपर टेट से छूट देने की मांग
Mukesh Kumar
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:39 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने सुपर टेट से छूट समेत विभिन्न मांगों को लेकर जीआईसी खेल मैदान में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। धरना स्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष रामपूत पाल ने कहा कि तीन जनवरी 2025 को शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों को उनके निवास की ग्राम पंचायत या वार्ड के विद्यालय में स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ था। लखनऊ और बाराबंकी को छोड़कर अन्य जिलों में प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ज्ञापन में टेट उत्तीर्ण और एनसीटीई के मानकों को पूरा करने वाले 70 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टेट से छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग की गई। इसके अलावा योग्यता और अनुभव के आधार पर सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने तथा 12 महीने का मानदेय देने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान विपिन मिश्रा, मिथलेश यादव, आलोक वर्मा, मुकेश पाल, जितेंद्र वर्मा, जगरूप बाबू, रीमा देवी, हरिओम वर्मा और सिकंदर खां आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।