{"_id":"6a5351548b784b20e702082e","slug":"video-violent-clash-between-two-groups-video-goes-viral-in-shahjahanpur-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाओं का भी पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, महिलाओं का भी पीटा, वीडियो वायरल
Mukesh Kumar
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:03 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला पुवायां कस्बे के मोहल्ला आनंद वाटिका का है। यहां राघव श्रीवास्तव और मंजीत कुमार के बीच रविवार सुबह साढ़े दस बजे के लगभग कहासुनी होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जमकर मारीपट में महिलाओं को भी पीटा गया। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। सीओ प्रवीण मलिक का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।