Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Kartik Bansal in class 10th and Avni Sharma in class 12th became district toppers in ICSC board in Shamli district
{"_id":"6813240254c0619a4b09545f","slug":"video-kartik-bansal-in-class-10th-and-avni-sharma-in-class-12th-became-district-toppers-in-icsc-board-in-shamli-district-2025-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"शामली जनपद में आईसीएससी बोर्ड के 10वीं में कार्तिक बंसल और 12वीं में अवनी शर्मा बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली जनपद में आईसीएससी बोर्ड के 10वीं में कार्तिक बंसल और 12वीं में अवनी शर्मा बने जिला टॉपर
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 01 May 2025 01:04 PM IST
सीआईएससीई का हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट जारी हुआ। शामली के सेंट फ्रांसिस स्कूल के कार्तिक बंसल ने हाईस्कूल में और इंटर में अवनी शर्मा ने जिला टॉप किया। रिजल्ट देख छात्र-छात्राएं उत्साहित नजर आए। मेधावी रिजल्ट का पता लगते ही स्कूल में मिठाई लेकर पहुंचने लगे। शिक्षकों और प्रधानाचार्य को मिठाई खिलाकर वाहवाही बटोरी। शिक्षकों ने भी टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बुधवार दोपहर के समय परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इस बोर्ड से शामली में केवल सेंट फ्रांसिस स्कूल ही संचालित है। इसमें हाईस्कूल में शामली के कार्तिक बंसल 98.8 प्रतिशत के साथ जिला टॉपर बने। दूसरे स्थान पर रिद्धि मित्तल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर और अभिनव सैनी ने 97.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में शामली के साकेत कॉलोनी अवनी शर्मा ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर वंश भारद्वाज ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर जिया ने 94.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। रिजल्ट आते ही टॉपर्स को सूचना दी गई। छात्र-छात्रा परिजनों के साथ मिठाई लेकर स्कूल पहुंचना शुरू हो गए। सभी टॉपर्स को शिक्षकों और स्कूल प्रधानाचार्य फादर जोश थकेल ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।