{"_id":"6a798c226f870f3d7b0f7f82","slug":"video-shamli-serving-kanwariyas-for-30-years-villagers-spread-message-of-brotherhood-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: 30 साल से कांवड़ियों की सेवा, शिवभक्ति के साथ भाईचारे का दे रहे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 30 साल से कांवड़ियों की सेवा, शिवभक्ति के साथ भाईचारे का दे रहे संदेश
शामली जनपद में कांवड़ यात्रा के दौरान बिडौली क्षेत्र में सेवा और भाईचारे की मिसाल देखने को मिल रही है। यहां ग्रामीण पिछले 30 वर्षों से लगातार कांवड़ सेवा शिविर लगाकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह तोमर ने बताया कि गांव के लोग आपसी सहयोग से पिछले तीन दशक से यह सेवा करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि कांवड़ियों की सेवा करने से मन को सुख और शांति मिलती है। साथ ही इस सेवा का उद्देश्य क्षेत्र में भाईचारा और आपसी प्रेम-मोहब्बत को बढ़ावा देना भी है।
सेवा में गांव सिंगर के लोकेंद्र, जितेंद्र, मंदिर के महाराज प्रदीप गिरी, बिल्लू, कमल, मन्नू फौजी समेत अन्य ग्रामीण जुटे हुए हैं। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कांवड़ियों की सेवा उनके लिए सिर्फ धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि मानव सेवा और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।