{"_id":"67bebb35c85f604603058677","slug":"video-sitapur-mahashavaratara-para-gaja-bma-bma-bhal-ka-uthaghashha-shama-ka-haga-bhajana-sathhaya-thana-bhara-calga-bhadara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sitapur: महाशिवरात्रि पर गूंजा बम बम भोले का उद्घोष, शाम को होगी भजन संध्या, दिन भर चलेंगे भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sitapur: महाशिवरात्रि पर गूंजा बम बम भोले का उद्घोष, शाम को होगी भजन संध्या, दिन भर चलेंगे भंडारे
महाशिवरात्रि पर जिले के सभी शिवालयों में बुधवार भोर से ही बम बम भोले हर-हर महादेव के उद्घोष गूंज उठे। भक्तों ने भगवान शिव का दूध, जल, बेल पत्र, धतूरा, भांग, दही आदि से अभिषेक किया। आज विभिन्न स्थानो से शिव बरात निकलेगी और जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं।
शहर के बाबा जंगलीनाथ मंदिर, श्यामनाथ मंदिर, त्रिकोणनाथ मंदिर समेत सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि पर विशेष रौनक देखी जाने लगी।
शहर के त्रिकोणनाथ मंदिर में भगवान शंकर व माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया जाएगा। मालगोदाम के शिव मंदिर में जागरण का आयोजन होगा। शिवालयों में भोलेनाथ के पूजन व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। शिव बरात निकालने के साथ भंडारे आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा धार्मिक नगरी नैमिषारण्य में देव-देवेश्वर मंदिर, रूद्रावर्त तीर्थ, आर्यावर्त तीर्थ, भूतेश्वरनाथ मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में महादेव की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लहरपुर के बाबा जंगलीनाथ मंदिर, बिसवां के पत्थर शिवाला, सिधौली के प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर, संदना के कैलाश मंदिर, सूर्यकुंड मंदिर हरगांव, बैजनाथ धाम महोली आदि मंदिरों में भी श्रद्धालु दर्शन-पूजन व जलाभिषेक के लिए कतारों में खड़े नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।