{"_id":"6aeaf82010990fb83403aa50","slug":"video-video-patana-ka-hataya-kara-kamara-ma-tal-lgakara-bhaga-pata-cara-ghata-btha-sasara-ka-tha-sacana-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पत्नी की हत्या कर कमरे में ताला लगाकर भागा पति, चार घंटे बाद ससुर को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पत्नी की हत्या कर कमरे में ताला लगाकर भागा पति, चार घंटे बाद ससुर को दी सूचना
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति परिवार को कमरे में बंद कर ताला लगाकर फरार हो गया। करीब चार घंटे बाद उसने अपने ससुर को फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव बाहर निकाला। घटना के बाद से आरोपी पति की तलाश की जा रही है। वहीं, मां की मौत से सात साल की बेटी सिद्धि का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार, रसूलपुर मोहल्ला निवासी संदीप रिक्शा चालक है। वह खुद ई-रिक्शा चलाने के साथ अन्य ई-रिक्शा भी चलवाता था। उसने सफदरगंज क्षेत्र निवासी सीमा (30) से करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की सात साल की बेटी सिद्धि है। सीमा लखनऊ में घरों में कामकाज कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था।
मंगलवार रात संदीप ने सीमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में ताला लगाकर चला गया। करीब चार घंटे बाद उसने अपने ससुर को फोन कर बताया कि उसने सीमा को मार दिया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर शव बाहर निकाला।
शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। घटना के समय बच्ची पड़ोस में ही मृतका की सास के पास सो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।