Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : An uncontrolled truck entered a house in Sonbhadra, three people were injured a biker on the way also got hit
{"_id":"675ac563e03d099b5e0925e7","slug":"video-an-uncontrolled-truck-entered-a-house-in-sonbhadra-three-people-were-injured-a-biker-on-the-way-also-got-hit","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, तीन लोग घायल, रास्ते का बाइक सवार आया चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, तीन लोग घायल, रास्ते का बाइक सवार आया चपेट में
रेणुकूट नगर में बुधवार की रात ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारते हुए धरिकार मोहल्ले के एक मकान में घुस गया। ट्रक पर राख लदा था। हादसे में दीवार टूटने से घर में महिला और बाइक सवार दंपती घायल हुए। घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया।पुलिस ने भीड़ को हटाकर जाम खुलवाया। बुधवार की रात लगभग आठ बजे राख लदा एक ट्रक को चालक चाचा कॉलोनी के आगे ढाल पर खड़ा कर कहीं चला गया। वाहन अचानक बगैर चालक के ही आगे बढ़ने लगा और उसने सामने से आ रहे ट्रक व एक बाइक और एक खड़े ट्रक में धक्का मारकर धरिकार मोहल्ला के एक घर में घुस गया। इससे घर की दीवार टूट गई। घर के अंदर मौजूद महिला रेखा देवी (19) पत्नी अरविंद घायल हो गई। उधर, बाइक सवार दंपती हिंडाल्को कॉलोनी निवासी हिमांशु पांडेय (30) और अनामिका पांडेय (27) भी घायल हो गए। घर से टकराने के बाद ट्रक के केबिन में आग लग गई। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। हिंडाल्को का फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गया, मगर तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पा लिया था। पुलिस ने घायलों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया और मौके पर लगे जाम को भी समाप्त कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।