{"_id":"68443bb3e59641ea140d78d8","slug":"video-birsa-mundas-death-anniversary-will-be-celebrated-on-the-9th-in-sonbhadra-apna-dal-meeting-concluded-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में नौ को मनेगी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि,अपना दल की बैठक संपन्न, आएंगे अद प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में नौ को मनेगी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि,अपना दल की बैठक संपन्न, आएंगे अद प्रदेश अध्यक्ष
छपका स्थित अपना दल एस कार्यालय में शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की नौ जून को पुण्यतिथि मनाने की रुपरेखा बनाई गई। इस कार्यक्रम में पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम भी शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने बताया कि भगवान विरसा मुंडा के पुण्यतिथि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपना दल एस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम व विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति मंच के राष्ट्रीय सचिव नेम सिंह बहेलिया, मिर्जापुर छानबे विधायक रिंकी कोल शामिल होंगी। सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम के लिए अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा ने निर्वहन करें। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण सिंह पटेल व म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके। इस मौके पर आलोक पांडेय, प्रीति पटेल, अभिषेक पटेल, सुरजीत पटेल, विनोद यादव, प्रवीण त्रिपाठी, कृष्णकांत कुशवाहा, राजकुमार बौद्ध, मुकेश पटेल तरंग, रामबाबू पटेल, विकास पटेल, ओमप्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन इं.केडी सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।