{"_id":"67ea8ae757a1c10d700cab4b","slug":"video-marwari-women-adorned-with-sixteen-ornaments-in-sonbhadra-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में सोलह श्रृंगार कर मारवाड़ी महिलाएं, की गणगौर पूजा, निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में सोलह श्रृंगार कर मारवाड़ी महिलाएं, की गणगौर पूजा, निकाली शोभायात्रा
मारवाड़ी सोन महिला शाखा एवं राणी सती दादी भक्त मंडल की तरफ से सोमवार को गणगौर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा में ईशर जी और गणगौर की सजी झांकी के साथ महिलाएं 16 शृंगार कर सिर पर चुनर ओढ पारंपरिक गीत गाते हुए शीतला मंदिर से मेन चौक होते हुए रामसरोवर तालाब पहुंची। वहां विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।
मारवाड़ी सोन महिला शाखा की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया ने बताया कि होली के दूसरे दिन से शुरू होने वाले इस पर्व के दौरान युवतियां और महिलाएं 16 दिनों तक सोलह शृंगार कर सज धजकर प्रतिदिन माता पार्वती भगवान शिव के प्रतीक गवर ईसर की पूजा अर्चना करती हैं। मान्यता के अनुसार नव विवाहित महिलाएं शादी के प्रथम वर्ष अपने पीहर जाकर गणगौर पर्व मनाती हैं। कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर पाने के लिए एवं सुहागिन स्त्रियां अखंड सौभाग्य के लिए पूजा अर्चना करती हैं। शाम के समय महिलाएं हर्षोल्लास के साथ गणगौर माता को विदा करती हैं। इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्षा प्रतिभा कानोडिया, सचिन रितु जालान, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, नि.वर्तमान अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल, राणीसती दादी भक्त मंडल की अध्यक्षा अनीता थर्ड, मंत्री सुमन केजरीवाल, कोषाध्यक्ष मीरा जालान, शीला जैन, अनीता कानोडिया, सुनीता सांवरिया, रंजना अग्रवाल, सुनीता सराफ, दीप्ति केडिया, चित्रा जालान, एकता केजरीवाल, पूजा सांवरिया, पूनम खेतान, पूनम केडिया, नेहा केजरीवाल, शिप्रा झुनझुनवाला आदि शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।