{"_id":"6a4e756ddbedb252b4021c43","slug":"video-union-minister-state-for-finance-pankaj-says-incident-of-theft-of-temple-offerings-is-unfortunate-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज बोले- चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, पर पहले अपने अंदर झांके विपक्ष; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज बोले- चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, पर पहले अपने अंदर झांके विपक्ष; VIDEO
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि इस घटना से वह खुद आहत हैं। पूरी पार्टी और हर रामभक्त को दुख पहुंचा है, लेकिन सरकार मामले में सख्त कार्रवाई भी कर रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि चढ़ावा चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राजनीति करने वाले विपक्ष को पहले अपने अंदर झांकना चाहिए। जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई और प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। विपक्ष ने 2024 में भ्रम फैलाकर कुछ सीटें जीत लीं, मगर अब उनकी चाल नहीं चलेगी। पंचायत चुनाव से जुड़े सवाल पर कहा कि आयोग इस बारे में निर्णय लेगी। महिलाओं की दावेदारी से जुड़े सवाल पर कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति पहले से सचेत है। जहां भी संभव होगा, उन्हें पूरा मौका दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।