{"_id":"674309452c1dbf8c50089b91","slug":"video-sultanpur-saugdhaka-hathasa-ma-ma-bta-ka-mata-sa-naraja-garamanae-na-tada-btha-rajamaraga-para-lgaya-jama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत से नाराज ग्रामीणों ने टांडा-बांदा राजमार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत से नाराज ग्रामीणों ने टांडा-बांदा राजमार्ग पर लगाया जाम
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौरा जगदीशपुर माधवपुर गांव के पास शनिवार दोपहर जेसीबी की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। मौके से नाराज ग्रामीणों ने रविवार दोपहर हालापुर गांव के पास हाईवे पर जाम लगा दिया।
ग्रामीणों ने जेसीबी चालक को पकड़ने व केस दर्ज कराने की मांग को लेकर राजमार्ग जाम कर दिया। पिता दीपक, भाई समेत अन्य परिजन व बलईपुर गांव से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का आरोप लगाते हुए मृतकों के शवों को रखकर मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन की जानकारी होने पर जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।