{"_id":"6948f1314f47453a710cb232","slug":"video-jaiswal-marriage-point-in-varanasi-organized-a-matrimonial-introduction-conference-2025-12-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में जायसवाल मैरिज प्वाइंट ने किया वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में जायसवाल मैरिज प्वाइंट ने किया वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन, VIDEO
रामकटोरा स्थित अमर बैंक्वेट हाल में रविवार को जायसवाल मैरिज प्वाइंट द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजन किया गया। जिसमें युवक युवतियों व उनके परिजनों ने भाग लिया। तीसरी बार युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलो से भी लोग सम्मेलन में शरीक हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन एवं समाज के कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी भगवान दास जायसवाल ने की जबकि संचालन ईशान राम जायसवाल ने की । कार्यक्रम से पहले वाराणसी समेत विभिन्न जनपदों से आये मंचासीन स्वजातीय जायसवाल बंधुओं का अंगवस्त्रम और तिलक कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संबोधन में वरिष्ठ समाजसेवी भगवान दास जायसवाल ने कहा कि परिचय सम्मेलन एक ऐसा मंच है जो दो परिवारों को आपस में मिलाता है। इसमें प्रत्येक जायसवाल समाज से जुड़े स्वजातीय बंधु की भागीदारी आवश्यक है।
पूर्व सांसद प्रत्याशी विजय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि परिचय सम्मेलन के जरिए दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को समाज में बढ़ने से रोका जा सकता है। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी में घनश्याम जायसवाल ने कहा कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन कराने से रिश्तों की डोर जुड़ती है कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और परिवारों को एक मंच मिलता है, जो महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सम्मेलन के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जायसवाल मैरिज प्वाइंट के प्रभारी मुरलीधर जायसवाल ने बताया की संस्था द्वारा विवाह से संबंधित समस्याओं पर प्रत्येक रविवार निःशुल्क परामर्श सेवा दी जाती है, जो विगत तीन वर्षों से संचालित होता चला आ रहा है । साथ ही उपस्थित महानुभावों और कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले पदाधिकारियों एवं टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जायसवाल समाज के युवाओं और परिवारों के बीच आपसी मेलजोल को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर वाराणसी समेत विभिन्न जिलों से आए स्वजातीय बंधुओं में विजय जायसवाल जौनपुर ,विशाल जायसवाल लखनऊ, अखिलेश जायसवाल, पूर्व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य रीता जायसवाल , प्रदीप जायसवाल, पारस जायसवाल, रवि जायसवाल, अनूप जायसवाल, मुकेश जायसवाल, सुजीत जायसवाल, महादेव जायसवाल, अजय जायसवाल, दिव्यांश जायसवाल, संतोष जायसवाल, विशाल जायसवाल, संजय जायसवाल लप्पू, गोपाल जायसवाल, विनय जायसवाल आजाद, शिवकुमार जायसवाल, अमन जायसवाल, धनीराम जायसवाल समेत स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।