{"_id":"69b594ada243c575250091f8","slug":"video-almoras-sanitation-system-stalled-due-to-the-strike-of-environmental-friends-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने दिया धरना, नारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: नगर निगम के पर्यावरण मित्रों ने दिया धरना, नारे लगाए
गायत्री जोशी
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:32 PM IST
Link Copied
नगर निगम अल्मोड़ा में कार्यरत पर्यावरण मित्रों ने नगर के एक व्यक्ति पर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार से नगर निगम परिसर में धरना दिया और नारे लगाए। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था बंद कर दी। इधर देर शाम डीएम से हुई वार्ता के बाद पर्यावरण मित्रों से अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के धरने पर बैठे प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार ने कहा कि बीते दिनों एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। नगर आयुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंप मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। अब मजबूरन सफाई व्यवस्था ठप कर धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के जौहरी बाजार निवासी एक व्यक्ति ने नगर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वीडियो वायरल की है और लगातार कर रहा है। जिसके द्वारा पर्यावरण मित्रों की छवि को धूमिल कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। लेकिन निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक जिलाधिकारी स्वयं मामले में हस्तक्षेप कर पर्यावरण मित्रों की सुरक्षा का और संबंधित पर कार्रवाई करने का जिम्मा नहीं लेंगे तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। इधर देर शाम नगर निगम के पर्यावरण कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल की जिलाधिकारी अंशुल सिंह से वार्ता हुई। डीएम ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।