{"_id":"68724c654acee5a1930416b3","slug":"video-opposition-to-the-merger-of-gic-kathputli-with-cluster-school-in-almora-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Almora: जीआईसी कठपुड़िया को क्लस्टर स्कूल में विलय करने का विरोध, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: जीआईसी कठपुड़िया को क्लस्टर स्कूल में विलय करने का विरोध, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा में जीआईसी कठपुड़िया को क्लस्टर विद्यालय शीतलाखेत में विलय करने के विरोध में अभिभावकों और स्थानीय व्यापारियों ने शनिवार को कठपुड़िया बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने विद्यालय के विलय होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जीआईसी कठपुड़िया में आसपास के 35 से 40 गांव के विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। क्लस्टर योजना के नाम पर इस विद्यालय को शीतलाखेत में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे कठपुड़िया समेत आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए शीतलाखेत विद्यालय काफी दूर पड़ेगा। उन्होेंने कहा कि विद्यालय का विलय होने पर अभिभावक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अभिभावक संघ की अध्यक्ष रेनू भट्ट, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल शीतलाखेत अध्यक्ष चंदन सिंह, सरपंच दीप चंद्र कांडपाल, कुंदन बिष्ट, रमेश आर्या, पूर्व प्रधान राजा जोशी, अभिभावक संघ की पूर्व अध्यक्ष शीला जोशी आदि मौजूद रहे।
------------
फोटो-12एएलएम05पी- कठपुड़िया बाजार में प्रदर्शन करते अभिभावक और व्यापारी। संवाद
--------------
राजेंद्र धानक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।