{"_id":"67bc610c832f665d610067fa","slug":"video-savatatarata-sagarama-sanana-rama-saha-thhana-ka-132va-jayata-thhamathhama-sa-manaii-gaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी की 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
अल्मोड़ा में सालम विकास समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धोनी की 132वीं जयंती सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि और उपस्थित लोगों ने राम सिंह धोनी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समिति के संरक्षक और वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा ने कहा कि धोनी के जीवन से प्रेरणा लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने की। इस दौरान डे केयर के अध्यक्ष हेमचंद जोशी, चंद्रमणि भट्ट, पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, मनोज संनवाल, गोपाल सिंह मेहरा, विपिन जोशी, हयात सिंह रावत, लता तिवारी, लोकमाणि भट्ट, विनोद जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, आनंद सिंह बगड़वाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, शंकर चीलवाल, एडवोकेट देव सिंह बिष्ट, सुनील कर्नाटक सहित कई गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।