{"_id":"68553c7f72f23c9c1e0aba85","slug":"video-angry-women-protested-in-the-irrigation-department-office-in-garur-bageshwar-2025-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: नहर और पंप सेट होने के बाद भी सिंचाई के लिए पानी नहीं, आक्रोशित महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: नहर और पंप सेट होने के बाद भी सिंचाई के लिए पानी नहीं, आक्रोशित महिलाओं ने किया प्रदर्शन
गरुड़ के पाये गांव में सिंचाई के लिए नहर और पंप सेट दोनों बने हैं, लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। बगैर सिंचाई रोपाई के लिए रखी नर्सरी सूखने लगी है। रोपाई के लिए भी किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। गांव की महिलाओं ने सिंचाई कार्यालय में दो घंटे तक धरना देकर समस्या का निदान करने की मांग की। पाये गांव में 175 से अधिक परिवार निवास करते हैं। अधिकांश ग्रामीण खेतीबाड़ी करते हैं। गांव की करीब 300 नाली जमीन में होने वाली फसल की सिंचाई के लिए गरुड़ गंगा नदी से सिंचाई नहर बनी है। इसी नदी के पास एक पंप सेट भी बनाया गया है। बावजूद इसके खेतों तक पानी नहीं पहुंचता है। शुक्रवार को गांव की आक्रोशित महिलाओं ने सिंचाई विभाग कार्यालय में नारेबाजी करते हुए धरना दिया। कहा कि आषाड़ का महीना बीतने वाला है। इन दिनों खेतों में रोपाई की जाती है लेकिन पानी नहीं होने से किसान मायूस हैं। बारिश नहीं होने से धान की नर्सरी भी सूखने लगी है। पौध सूख गई तो खेत बंजर हो जाएंगे। महिलाओं ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रेमा देवी, आशा देवी, सुनीता नेगी, पूजा बिष्ट, माया, प्रेमा नेगी, रेखा देवी , कमला देवी, पुष्पा देवी, भागीरथी देवी, पूजा नेगी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।