{"_id":"68724980289aee499c06ab2d","slug":"video-congress-distributed-sweets-on-karan-mahara-birthday-in-bageshwar-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिन पर कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के जन्मदिन पर कांग्रेस ने किया मिष्ठान वितरण
बागेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिला पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष महरा के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। जिलाध्यक्ष डसीला ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख से विधायक और अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महरा ने कई मुकाम हासिल किए हैं। उनके नेतृत्व में संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है। पंचायत चुनाव में भी उनके मार्गदर्शन में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर गीता रावल, ललित बिष्ट, हरीश त्रिकोटी, मुन्ना पांडेय, दान सिंह टंगड़िया, कुंदर गिरि गोस्वामी, राजेंद्र परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।