{"_id":"698468a609c1dd9a7608d43b","slug":"video-devendra-boras-village-which-shines-in-the-ranji-trophy-still-lacks-a-road-villagers-protest-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: रणजी ट्राॅफी में चमक रहे देवेंद्र बोरा का गांव आज भी सड़क से वंचित, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: रणजी ट्राॅफी में चमक रहे देवेंद्र बोरा का गांव आज भी सड़क से वंचित, ग्रामीणों का प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:23 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में रणजी ट्राॅफी में धमाल मचा रहे उत्तराखंड के क्रिकेटर देवेंद्र बोरा का गांव छतीना आज तक मोटर मार्ग से नहीं जुड़ सका है। गांव के लिए सात साल पहले चार किमी सड़क स्वीकृत हो गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन देकर जल्द सड़क निर्माण करवाने की मांग की।
छतीना गांव मालता ग्राम पंचायत का तोक है। जिले के प्रमुख सब्जी उत्पादक गांवों में शामिल छतीना तक सड़क नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव से आने-जाने के लिए ढंग का पैदल रास्ता भी नहीं है। सब्जी बेचने के लिए ग्रामीण टोकरी या डलिया को सिर में ढोकर सड़क तक लाते हैं। विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी होती है। बीमार, गर्भवतियों को लाने में अधिक दिक्कत उठानी पड़ती है। बताया कि संपन्न लोग गांव छोड़कर जिला मुख्यालय या सड़क किनारे जमीन खरीद रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और सब्जी से कारोबार चलाने वाले परेशानी उठाकर जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के प्रदर्शन के समर्थन देने पहुंची जिपं सदस्य गोपा धपोला ने कहा कि ग्रामीणों का यह प्रदर्शन शासन-प्रशासन के लिए चेतावनी है। यह सड़क के लिए ग्रामीणों की ओर से आंदोलन का एलान है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर राधिका देवी, धन सिंह, सीमा देवी, कैलाश सिंह, गोविंद सिंह, जगदीश राम, सुनीता देवी, अर्जुन देव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।