{"_id":"67864d23b25e32927b0547e5","slug":"video-saraya-bgaugdha-ma-rajanataka-maca-naha-lgana-sa-narajaga-sagathana-na-jataya-varathha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सरयू बगड़ में राजनीतिक मंच नहीं लगाने से नाराजगी, संगठनों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सरयू बगड़ में राजनीतिक मंच नहीं लगाने से नाराजगी, संगठनों ने जताया विरोध
बागेश्वर जिले में आचार संहिता के चलते मकर संक्रांति के दिन सरयू बगड़ में राजनीतिक पंडाल नहीं लगाने के निर्णय का विभिन्न संगठनों ने विरोध किया है। संगठनों ने सरयू बगड़ पर प्रतीकात्मक रूप से कुली बेगार आंदोलन को याद किया और शासन-प्रशासन पर चली आ रही परंपरा को तोड़ने की निंदा की। सवाल संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी और प्राधिकरण बचाओ मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद डब्बू मेहता सरयू बगड़ पर एकजुट हुए। बगड़ में एकत्र होकर तीनों ने हमें जवाब चाहिए, इंकलाब चाहिए गीत गाकर विरोध दर्ज कराया। सवाल संगठन के अध्यक्ष कृषक ने कहा कि सरयू बगड़ पर हुए स्वतंत्रता संग्राम के हस्ताक्षर को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। सरयू बगड़ में हर साल राजनीतिक मंचों को रोकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोका गया है। आचार संहिता के नाम पर पंडालों को नहीं लगाने का निर्णय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है। पूर्व बार संघ अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि अंग्रेजों के शासन काल से पूर्व भी सरयू बगड़ में सभाएं होती रही हैं। 1921 में हुए कुली बेगार आंदोलन के प्रतीक इस परंपरा को नगरपालिका की आचार संहिता के नाम पर तोड़ने का निर्णय निंदनीय है। शासन-प्रशासन को याद दिलाना चाहते हैं कि जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।